फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग खस्तहाल, चलते-चलते खराब हो रही बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग खस्ताहाल, चलते-चलते खराब हो रहीं बसें
विज्ञापन

बिजनौर। डिपो से बसें सवारियों को लेकर चलती हैं, लेकिन रास्ते में चलते-चलते बंद पड़ रही है। इसका कारण मार्गों का खस्ताहाल होना है। नगीना मार्ग पूरी तरह से खराब है। जिसकी वजह से रोजाना बसें खराब हो रही हैं। दो दिनों में बिजनौर-नगीना मार्ग पर चलने वाली दो बसों के फट्टे टूट गए, जिसके चलते अब वह ठीक होने के लिए कार्यशाला पर खड़ी हैं।
बिजनौर डिपो से नगीना मार्ग पर निगम और अनुबंधित की करीब 13 बसें चलाई जा रही हैं। कुछ धामपुर डिपो की बसें भी नगीना होते हुए बिजनौर पहुंचती हैं। नगीना मार्ग पर काम चल रहा है, जिसकी वजह से सड़क की हालत खराब है। जिसका असर बसों पर पड़ रहा है। खराब सड़क होने की वजह से बसों में आए दिन खराबी होती रहती है, जिसकी वजह से बस रास्ते में ही रुक कर खड़ी हो जाती हैं। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को भी नगीना मार्ग पर जाने वाली एक बस का फट्टा टूट गया, जिसके बाद बस को ठीक होने के लिए कार्यशाला भेजा गया। बसें खराब होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्ग खराब होने से बसों में रही खराबी : सुंदर सिंह
स्टेशन इंचार्ज सुंदर सिंह ने बताया कि नगीना मार्ग खराब होने की वजह से रोजाना बसें खराब हो रही हैं। आए दिन बसों में फट्टे टूटने की समस्या आती रहती है। जब तक मार्ग की हालत नहीं सुधरती है, बसों में खराबी की समस्या आए दिन देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें