फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान परिवारों की जिम्मेदारी अब युवाओं पर : दिगंबर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान परिवारों की जिम्मेदारी अब युवाओं पर : दिगंबर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के युवा किसान सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि अब युवा किसानों को आगे आकर संघर्ष में भागीदारी करनी होगी। किसान परिवारों की जिम्मेदारी अब युवाओं पर है।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में दिगंबर सिंह ने कहा कि आज किसान परिवारों के बच्चे खेती करने से बच रहे हैं। इसकी वजह से खेती लगातार घाटे का सौदा साबित हो रही है। इसकी जिम्मेदार सरकारी की नीतियां हैं। कहा कि सरकार ने कृषि सुधार के नाम पर तीन कानून बना दिए लेकिन उनका किसानों को नहीं उद्योगपतियों को फायदा होगा। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए आज भी सरकार और पूंजीपतियों की ओर देखना पड़ता है। युवा किसान ज्यादा पढ़ा लिखा और तकनीक में निपुण है। वह संगठन से जुड़ेगा तो संगठन की ताकत में इजाफा होगा। कहा कि 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत होगी। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवा किसानों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान नतेंद्र सिंह, अतुल कुमार, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार, नितिन सिरोही, दीपक तोमर, अंकित सिंह, अंकित कुमार, हिमांशु कुमार, डैनी जटलान, नदीम, अमित कुमार, मनोज कुमार, सार्थक बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें