फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इकड़ा नदी की पुलिया के लिंटर को तीन फीट ऊंचा उठाया

विज्ञापन
धामपुर में शीला टाकीज के निकट ऊंची पुलिया को उठाने के बाद दोपहिया वाहनों के लिए रास्ते को खोल द
विज्ञापन
धामपुर। नगर पालिका की ओर से इकड़ा नदी पर स्थित ऊंची पुलिया के लिंटर को जैंबरों जरिए तीन फीट और ऊंचा उठा दिया गया है। अब बरसात के दिनों में पानी की निकासी को लेकर रुकावट नहीं होगी और भारी बारिश होने पर भी जलजमाव की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा पुलिया को ऊंचा उठाने के बाद बुधवार देर रात से दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता चालू कर दिया गया है। पांच दिन बाद सभी प्रकार के भारी वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा। नगर पालिका के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने बताया पुलिया का 16 लाख रुपये के लागत से ऊंचीकरण कराया गया है। पुलिया के नीचे होने के कारण बरसात के दिनों में नदी के पानी निकासी नहीं हो पा रही थी। कूड़ा करकट अटक जाता था, जिसके कारण लोगों के घरों में नदी का पानी घुसने से भारी नुकसान होता था। अब पुलिया ऊंचा उठाए जाने से पानी के निकासी में रुकावट नहीं होगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद पुलिया से लेकर मंदिर तक 17 लाख रुपये के लागत से सड़क के दोनों तरफ 18 बिजली के खंभे लगाकर रंग-बिरंगी रोशनी की जाएगी। इसी साल बरसात के बाद इसी पुलिया से जैतरा रेलवे फाटक तक लगभग 1100 मीटर लंबी तारकोल युक्त सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर करीब 48 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें