फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पंचायत में स्मार्ट मीटर की समस्याओं का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू लोक शक्ति ने मासिक पंचायत में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रशासन से तत्काल निस्तारण कराने की मांग की। किसानों ने अवैध खनन सहित कई मांगों का ज्ञापन प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में मंगलवार को मासिक पंचायत की। किसानों ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को आए दिन बिजली गुल होने की समस्याओं का सामना करने पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने कहा जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगे हैं, उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं होता तो बिजली अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसानों की ओर से सीओ डॉ. अंजनी कुमार, नायब तहसीलदार ममता यादव को किसानों की समस्याओं के संबंध में मांग पत्र दिया गया। किसानों ने सुंदरवाली सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को रोकने, गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगें ज्ञापन में शामिल कीं। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव चौ. पद्म सिंह, अरुण कुमार, सरदार जरनैल सिंह, नरेश कुमार, अजय पाल, मुबश्शिर बेग, अकरम अली, शहजाद, विनीत चौधरी सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें