फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जल निगम की टूटी सड़कों और श्मशान घाट का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। उपायुक्त एवं निबंधक सहकारिता उप्र एवं नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ में आयोजित चौपाल में विकास कार्यों की समीक्षा की। जल जीवन मिशन की अधूरी योजना, श्मशान घाट निर्माण और स्कूल में मानक से अधिक शिक्षकों का मुद्दा उठा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में सीडीओ रण विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, बीडीओ दीपक तेवतिया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जल जीवन मिशन की अधूरी योजना, टूटी सड़कों, श्मशान घाट का मुद्दा छाया रहा। ग्रामीण ने जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण न होने, पाइप लाइन डालने के बाद खस्ताहाल सड़कों से हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया।
ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत एवं प्रधान के पति हिमांशु राजपूत ने 2024 से श्मशान घाट निर्माण में आ रहीं बाधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने निर्माण पर स्टे न होने के बावजूद निर्माण कार्य रोके जाने से नोडल अधिकारी को अवगत कराया। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम होने और सात शिक्षकों की तैनाती पर आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यार्थी मानक के अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में भेजने को कहा। ग्राम चौपाल में डीसी मनरेगा वीरेंद्र यादव, डीडीओ रचना गुप्ता, डीपीआरओ प्रीतम सिंह, बीडीओ दीपक तेवतिया,तहसीलदार संतोष कुमार यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें