भाजपा सरकार में ही समाज के हितों की रक्षा : भारतेंद्र
नजीबाबाद। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का बहुमुखी विकास के साथ सर्वसमाज के हितों की रक्षा की है। सरकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचा है।
ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित बैठक में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों की चर्चा की। कहा कि सरकार की योजनाओं से किसान को उसका सम्मान, महिलाओं को उनका अधिकार मिला। भाजपा ने प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने का काम किया। पूर्व सांसद ने बूथों को सशक्त बनाने, 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने और उन्हें मताधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता घनश्याम दत्त वशिष्ठ ने की। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भारतेंद्र सिंह को तलवार देकर सम्मानित किया।
बैठक में राघव वशिष्ठ, आलोक त्यागी, इंद्रदेव, हरिश्चंद्र शर्मा, नितिन शर्मा, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, तरुण शंकर, रवि शर्मा, अंकित राजपूत आदि मौजूद रहे।