बिजनौर में नाम वापसी के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब मैदान में 101 प्रत्याशी रह गए हैं। इन सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पद्म सिंह, धामपुर विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश, निर्दलीय ज्योति किरन, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकदल के प्रत्याशी प्रीतम सिंह, नगीना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय हरदयाल सिंह ने अपने पर्चे वापस ले लिए है। नहटौर, बढ़ापुर, चांदपुर, नजीबाबाद से किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। अब बिजनौर सीट से 10, नहटौर से 11, धामपुर से नौ, नजीबाबाद से 13, नगीना से 14, चांदपुर से 11, नूरपुर से 11 व बढ़ापुर से 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
रशीद अहमद छिद्दू बसपा हाथी
राहुल सिंह रालोद हैंडपंप
रुचि वीरा सपा साइकिल
सुचि चौधरी भाजपा कमल का फूल
गौरव कुमार धीमान गरीब क्रांति पार्टी कैन
परवेज अकील ऑल इंडिया माइनोरिटी फ्रंट कप और प्लेट
बेगराज राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी आदमी व पालयुक्त नौका
भूपेंद्र सिंह भारतीय मोमिन फ्रंट पैंट
रफीक अहमद निर्दलीय फूलगोभी
राहुल कुमार निर्दलीय वायलिन
नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र
जमील अहमद अंसारी बसपा हाथी
लीना सिंघल रालोद हैंडपंप
तसलीम अहमद सपा साइकिल
राजीव अग्रवाल भाजपा कमल का फूल
असरपत सिंह निर्दलीय टेलीविजन
उमेश कुमार पाणी निर्दलीय नारियल
धारा सिंह निर्दलीय कैंची
अशफाक अपना देश पार्टी सिलाई मशीन
मोहम्मद उमर गरीब क्रांति पार्टी कैन
कुलदीप भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी हरी मिर्च
ताजिम सिद्दीकी एआईएमआईएम पतंग
संपूर्णानंद पांडे संपूर्ण समाज पार्टी सीटी
हेमेंद्र भारतीय मोमिन फ्रंट पैंट
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र
गौहर इकबाल बसपा हाथी
योगेश त्यागी रालोद हैंडपंप
नईमुल हसन सपा साइकिल
लोकेंद्र चौहान भाजपा कमल का फूल
महबूब पीस पार्टी कांच का गिलास
राजपाल अखंड समाज पार्टी कप और प्लेट
विजयपाल सिंह महान दल ऑटो रिक्शा
अमित कुमार सिंह निर्दलीय ट्रैक्टर चलाता किसान
दिनेश कुमार निर्दलीय अलमारी
रविंद्र कुमार निर्दलीय छड़ी
हरस्वरूप निर्दलीय मोतियों का हार
नगीना विधानसभा क्षेत्र
वीरेंद्रपाल सिंह बसपा हाथी
यादराम चंदेल रालोद हैंडपंप
मनोज पारस सपा साइकिल
ओमवती भाजपा कमल का फूल
चिरंजीलाल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी छत का पंखा
नीलम एआईएमआईएम पतंग
फूल सिंह चौधरी पीस पार्टी कांच का गिलास
सतेंद्र कुमार गरीब क्रांति पार्टी कैन
सपना नेशनल अमन पार्टी अलमारी
सर्वेश उर्फ शबनम वंचित इंसाफ पार्टी ट्रक
चंद्रवीर सिंह निर्दलीय टैक्सी चलाता किसान
जगदीश सिंह निर्दलीय बैटरी टॉर्च
मनोहर निर्दलीय अंगूर
विजय निर्दलीय बैल्ट
चांदपुर विधानसभा क्षेत्र
मोहम्मद इकबाल बसपा हाथी
एसके वर्मा रालोद हैंडपंप
अरशद अंसारी सपा साइकिल
शेरबाज पठान कांग्रेस हाथ का पंजा
कमलेश सैनी भाजपा कमल का फूल
रामचरण निर्दलीय टेलीविजन
फरमान पीस पार्टी कांच का गिलास
जगत सिंह निर्दलीय पैंट
इलियास निर्दलीय वायलिन
भूपेंद्र निर्दलीय सेफ्टी पिन
धामपुर विधानसभा क्षेत्र
मोहम्मद गाजी बसपा हाथी
नईमुद्दीन रालोद हैंडपंप
मूलचंद चौहान सपा साइकिल
अशोक राणा भाजपा कमल का फूल
कैंपी भारतीय मोमिन फ्रंट पैंट
फिरासत अंबेडकर नेशनल कांग्रेस कैंची
भूपेंद्र कुमार अखंड समाज पार्टी कप और प्लेट
मोहम्मद दानिश निर्दलीय अंगूर
लक्ष्मण निर्दलीय फूल गोभी
नहटौर विधानसभा क्षेत्र
विवेक कुमार बसपा हाथी
चंद्रपाल वाल्मीकि रालोद हैंडपंप
मुन्नालाल प्रेमी कांग्रेस हाथ का पंजा
ओम कुमार भाजपा कमल का फूल
नेपाल गरीब क्रांति पार्टी कैन
रणजीत सिंह उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी स्टूल
सुनीता सिंह भारतीय मोमिन फ्रंट पैंट
गजराज सिंह निर्दलीय ट्रक
जितेंद्र सिंह निर्दलीय आइसक्रीम
निर्मला देवी निर्दलीय पेन की निब सात किरणों के साथ
प्रेम सिंह निर्दलीय सिलाई मशीन
बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र
फहद यजदानी बसपा हाथी
राधा सैनी रालोद हैंडपंप
हुसैन अहमद अंसारी कांग्रेस हाथ का पंजा
सुशांत सिंह भाजपा कमल का फूल
अजय कुमार गरीब क्रांति पार्टी कैन
टोडा सिंह भारतीय सुभाष सेना वैक्यूम क्लीनर
निहाल सिंह भारतीय हरित पार्टी ट्रैक्टर चलाता किसान
बृजेश पीस पार्टी कांच का गिलास
समलेश सैनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी छत का पंखा
आबिद अंसारी निर्दलीय ऑटो रिक्शा
डॉ. इंद्रदेव सिंह निर्दलीय कप और प्लेट
कुलवीर सिंह निर्दलीय कैंची
गजाला तौसिफ निर्दलीय अलमारी
चंद्रशेखर निर्दलीय करनी
जयपाल सिंह निर्दलीय ट्रक
ताहिर हुसैन निर्दलीय नारियल
निर्मल मिश्रा निर्दलीय टेलीफोन
मुकुल निर्दलीय प्रेशर कुकर
मोनिका अहलावत निर्दलीय रोड रोलर
रोहिताश निर्दलीय टेलीविजन
शैलेंद्र प्रताप निर्दलीय सिलाई की मशीन
साधना सिंह निर्दलीय चारपाई