फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील का असर, 18 युवाओं ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च तक रह सकता है कोरोना संक्रमण का असर, न बरतें लापरवाही
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना को लेकर जनता भले ही लापरवाही दिखा रही हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई कोताही नहीं बरत रहा है। जिले में कोरोना के मरीजों के लिए मार्च तक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह लागू होंगी। एलटू व एलवन कोविड वार्ड को पूरी तरह संचालित रखा जाएगा। मार्च में भी देखा जाएगा कि कितने मरीज रोज आ रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके लिए जिला अस्पताल में एल-2 कोविड वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा सीएचसी को एल-1 कोविड वार्ड बनाया गया है। जो मरीज ज्यादा गंभीर होंगे वे एल-2 व कम गंभीर मरीज एल-1 वार्ड में भर्ती किए जाएंगे। एल-2 वार्ड के लिए 42 बेड होने का मानक है, लेकिन 102 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिले में कोरोना के 1100 से ज्यादा केस एक्टिव होने के बाद भी अब तक एक ही मरीज को भर्ती किया गया है। विभाग के अफसरों का मानना है कोरोना के केस मार्च में भी काफी रहेंगे। इसे देखते हुए विभाग मार्च में भी कोरोना को लेकर पूरी तैयारी रखेगा। बनाए गए कोविड वार्ड मार्च में भी चलते रहेंगे।
विज्ञापन

सलाह के बाद भी नहीं करा रहे जांच
- चिकित्सकों की सलाह के बाद भी काफी लोग लक्षण होने पर कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। आमतौर पर एक ही परिवार के कई लोगों के बीमार होने पर परिवार के लोगों के संक्रमित होने का पूरा अंदेशा रहता है।
बनी रहेंगी व्यवस्थाएं
-- सीएमएस डॉ.अरुण कुमार पांडेय के अनुसार हर परिस्थति से निपटने के लिए तैयारी की गई हैं। प्रयास रहेगा कि संक्रमण पर नियंत्रण नियमित और जल्द हो।
कालागढ़ में नौ संक्रमित मिले
कालागढ़। कालागढ़ में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी फार्मेसी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाने में 17 लोगों के परीक्षण किए गए। इनमें पांच पुरूष और एक महिला पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। इसके अलाव वन विभाग के दो कर्मी और एक कर्मी की पत्नी संक्रमित हैं। संक्रमित मरीजों और संपर्क में आने वालों को कोविड नियमों के अनुपालन के लिए कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की अपील के बाद 18 युवाओं ने पीएचसी पहुंचकर टीकाकरण कराया। इससे पहले अधिकतर युवा टीकाकरण से दूरी बना रहे थे। अब टीम लगातार जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को जागरूकता रैली निकाली
धामपुर। पब्लिक स्कूल धामपुर में एनसीसी की छात्राओं ने 15 से ़18 साल तक की आयु के युवाओं को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टर तैयार जागरूक किया। इस मौके पर उनके द्वारा नगर में वैक्सीन जागरूकता अभियान को लेकर रैली भी निकाली गई। प्रधानाचार्या बबीता गुप्ता ,एनसीसी प्रभारी पारुल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें आफिया, अलविश, रिमशा, अंजली, पलक, अर्शी , मोक्षा, सुहानी, आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें