फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार और शावक पकड़े बिना ही हटा लिया पिंजरा

विज्ञापन
नजीबाबाद के आकाशवाणी ट्रांसमीटर से पिंजरा ले जाते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गुलदार और शावक पकड़े बिना ही हटा लिया पिंजरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर से गुलदार शावक पकड़ने का सामाजिक वानिकी का अभियान औपचारिक बन गया। एक माह बाद बिना चारा लगाए विभाग पिंजरा उठा ले गया।
आकाशवाणी नजीबाबाद के गांव समीपुर निकट ट्रांसमीटर परिसर में काफी समय से गुलदार और उसके शावकों का बसेरा है। सीसीटीवी फुटेज में शावक कई बार नजर आने और कुछ समय पूर्व गुलदार द्वारा क्षेत्रवासियों पर हमला करने के बाद सामाजिक वानिकी विभाग ने गुलदार और शावक पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। एक माह तक पिंजरा आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में रखा रहा। सामाजिक वानिकी ने पिंजरे में चारा आदि नहीं लगाया।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के वन दरोगा मदन सिंह बुधवार को टीम के साथ आकाशवाणी परिसर पहुंचे। आकाशवाणी एई तिलकराम को उन्होंने पिंजरा ले जाने की जानकारी दी। आकाशवाणी अधिकारियों ने जब उनसे कहा कि गुलदार शावक अभी भी सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं, तो उन्होंने यह कहते हुए पिंजरा उठा लिया कि इसमें चारा लगाने के लिए गांव से कुत्ता पकड़ते समय उनके कर्मचारी को कुत्ते ने काट लिया है। फिलहाल पिंजरे की कहीं और आवश्यकता हैं।
विज्ञापन

उधर सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पिंजरे में चारा न लगाने और पिंजरा लेने जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने का कि इस मामले में वन दरोगा से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें