फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ने से इनकार के चलते आठ घंटे आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया बालक, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

नींदडू़। एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक को करंट लग गया। मोहल्ले के लोगों ने तार जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मियों को तार नहीं जोड़ने दिया तथा विभाग से खस्ताहाल तारों को बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारी का कहना है कि खस्ता तारों की जगह नया तार डालना बंद हो गया है। अब नंगे तारों के स्थान पर एबीसी कंडक्टर लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सवेरे करीब आठ बजे नींदडू़ खास के मोहल्ला नाजिर नगर में अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उस समय बिजली आपूर्ति जारी थी। तार की चपेट में आने से वहां गए जामा मस्जिद मोहल्ले के मनव्वर का पुत्र अब्दुल समद (पांच) करंट लगने से झुलस गया। बालक को तत्काल धामपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। सूचना पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा तार जोड़ने लगे। इसी बीच मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए तथा लाइनमैन को तार नहीं जोड़ने दिया। मोहल्ले के सद्दाम, सलीम, काशिफ, मुस्तकीम, एहतेशाम, इकरार, अकबर तथा मकसूद आदि का कहना था कि नाजिर नगर की विद्युत लाइन के तार खस्ता और जर्जर हालत में होने के कारण जब तब टूटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें