बिजनौर जनपद के शेरकोट में रविवार को पोषक नहर में डूबे युवक सुरेंद्र सैनी का शव मिल गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कल से ही उसकी तलाश चल रही थी। कई घंटों की तलाश के बाद उसका शव मिला।
मोहल्ला अचारजान निवासी 22 वर्षीय युवक सुरेंद्र सैनी रविवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ पोषक नहर पर नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया। उसके अन्य दोस्त तैरकर बाहर आ गए। कुछ दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
इसके बाद से ही उसकी तलाश चल रही थी। सुरेंद्र के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन और आस पड़ौस के लोग भी वहां पहुंच गए थे। सोमवार को नहर से सुरेंद्र सैनी का शव मिल गया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।