बिजनौर। बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव लक्खीवाला के पास आम के बाग में शनिवार के शाम एक युवक और एक युवती के शव पड़े मिले। फिलहाल पुलिस दोनों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। हत्या या आत्महत्या पुलिस दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली पुलिस को शनिवार की देर शाम जंगल में स्थित एक पेड़ के नीचे तकरीबन 25 साल के एक युवक और एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और दोनों ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मौके के हालात को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए होंगे। लेकिन रस्सी टूटने के कारण दोनों पेड़ के नीचे आ गिरे। दोनों ही शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। उधर नीचे पड़े होने के कारण महिला के शव का कुछ हिस्सा किसी जंगली जानवर ने भी कुछ हिस्सा खा लिया है। फिलहाल दोनों ही शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं। अनुमान है कि दोनों ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की होगी। लेकिन हत्या या आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
उधर मृतक युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें गंज निवासी होना प्रतीत हो रहा है लेकिन पता और पहचान के पुष्टि के लिए मौके पर टीम रवाना की गई है। फिलहाल पुलिस के प्राथमिक जांच में दोनों का प्रेमी युगल होना पुख्ता हो रहा है।