फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों ने मचाया कोहराम, त्योहार की खुशी मातम में बदलीं

Mon, 27 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
गांव फुलसंदा के पास कार व बाइक की टक्कर में गड्ढे में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात में कोतवाली-नहटौर मार्ग पर गांव फुलसंदा के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे और कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से दो की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।      
विज्ञापन

 कोतवाली नगीना क्षेत्र के गांव शेखपुरा तुर्क निवासी प्रवेंद्र 22 वर्ष पुत्र धर्मवीर सिंह अपनी मां आदेश देवी को बाइक से लेकर रक्षाबंधन पर अपनी रिश्तेदारी में थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव फडियापुर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली-नहटौर मार्ग पर थाना नहटौर की सीमा के पास स्थित गांव फुलसंदा के पास पहुंचे तो उसकी बाइक कार से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बाइक, कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई और एक गड्ढे में जा पलटी। हादसे में बाइक सवार प्रवेंद्र व उसकी मां आदेश देवी तथा कार में सवार थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनी निवासी फातमा (50) पत्नी शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार शफीक, उसी के गांव की खतीजा व उसका पति अयूब घायल हो गए।  सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल नहटौर क्षेत्र में होने व नहटौर पुलिस मौके पर न आने के बावजूद भी तत्परता दिखाते हुए तीनों मृतक  व घायल शफीक, खतीजा व अयूब को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से खतीजा व उसके पति अय्यूब की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक नसीम गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।  सूचना के करीब एक घंटे बाद नहटौर पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पहुंची। घटना नहटौर क्षेत्र में होने के कारण नहटौर पुलिस ने फातमा, आदेश देवी व परविंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
उधर, रेहड़ क्षेत्र के गांव जाफराबाद निवासी अर्जुन सिंह (26) पिता बाबूराम, मां कृष्णा को बाइक से अपने गांव ले जा रहा था। कोतवाली नगीना मार्ग पर गांव रोशनपुर प्रताप के पास उसकी बाइक में दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन, करेशना, बाबूराम घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, नजीबाबाद क्षेत्र के गांव जीतपुरा निवासी भोपाल बाइक से कोतवाली बिजनौर मार्ग पर जा रहा था जैसे ही वह शादीपुर के पास पहुंचा तो पीछे से जा रही मैक्स ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार अंशु पत्नी भोपाल, प्रियंका पुत्री शेर सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रियंका और अंशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंडावली में आमने सामने बाइक टकराने से मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। दो बाइक सवारों के गंभीर चोटें आईं। तिसोतरा निवासी जितेंद्र अपनी बाइक से अपनी ससुराल सीतावाली आ रहा था। मंडावली से सीतावाली जा रहे सीतावाली निवासी तीन बाइक   सवार जितेंद्र की बाइक से आमने-सामने टकरा गए। अजय, बालकिशन और अनुज एक बाइक पर सवार थे। बाइक चला रहे अजय को गंभीर चोटें आईं।
प्राथमिक उपचार के बाद अजय को बिजनौर रेफर किया गया है।

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
किरतपुर। नजीबाबाद मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव खटाई निवासी फरमान (22) बाइक से किरतपुर से अपने गांव खटाई जा रहा था। गांव हादीपुर के निकट नजीबाबाद की ओर से आ रही बिजनौर डिपो की बस से उसकी टक्कर हो गई। इसमें फरमान बस के नीचे आ गया और दूर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। युवक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। युवक के पिता निजामुद्दीन की मौत भी तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। 

सड़क हादसे में बालक की मौत
नजीबाबाद। मोहल्ला मुगलूशाह निवासी मो.नाजिम का सात वर्षीय पुत्र अजीम पब्लिक मॉंटेसरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। शनिवार को दोपहर बाद अजीम किसी परिचित के साथ कहीं जा रहा था। अजमल खां रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालक घटनास्थल से भाग गया। गंभीर रूप से घायल अजीम को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजन जौलीग्रांट ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया।

राखी बांधकर लौट रहे थे पति-पत्नी
बिजनौर। नूरपुर मार्ग पर बाइक व कार की भिडंत में बाइक पर सवार पति पत्नी की मौत हो गई । दोनों रक्षाबंधन पर ससुराल से घर लौट रहे थे। इसके  अलावा दो बाइकों की भिड़ंत में एक आठ साल की  बालिका की मौत हो गई । पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को  मेरठ रेफर किया गया है।   हल्दौर थाने के गांव पावटी निवासी वीर सिंह अपनी पत्नी बबली के साथ रक्षा बंधन पर अपनी ससुराल नया गांव गया था। बबली भाई को राखी बांधने के साथ बाइक से पति के साथ शाम करीेब पांच बजे घर लौट रही थी। नूरपुर बिजनौर मार्ग पर विवेक कॉलेज के पास  सामने से आ रही कार व बाइक की भिडंत में पति पत्नी की मौत हो गई। इस  हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों अपन पीछे तीन  बच्चे छोड़ गए है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे मे  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक मौके से कार लेकर भाग गया।  नूरपुर थाने के गांव रवाना शिकारपुर निवासी सलीम अपने भतीजे तुफैल व आठ साल की बेटी नदा के साथ बाइक से रविवार की शाम अम्हेडा में रिश्तेदारी में भात देकर लौट रहा था। पैजनिया व खासपुरा के बीच सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिडंत हो  गई ।  सलीम , तुफैल व नदा के अलाव दूसरी बाइक पर सवार नहटौर थाने के सुदरती नगर निवासी जयप्रकाश हल्दौर थाने के गांव औलियापुर निवासी चरन गांव रामपुर निवासी रिंकू  गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। नदा को  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी घायलों की हालत गंभीर देखकर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है।

हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
बरुकी। ग्राम पमड़ावली निवासी नौशाद बृहस्पतिवार को बिजनौर जा रहा था। चक्कर चौराहे के सामने उसकी बाइक और एक मैजिक में टक्कर हो गई। इसमें उसकी पत्नी जेबुन्निसा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। रविवार की तड़के उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नौशाद तथा जेबुन्निसा के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। नौशाद का सबसे बड़ा पुत्र 13 वर्ष का है। नौशाद अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। नौशाद की मौत से पूरे गांव में शोक है।

हाईवे पर कार-बाइक की भिडं़त में तीन की जान गई
हल्दौर/नजीबाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
हल्दौर में बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव खासपुरा के पास कार व बाइक की भिड़ंत हो गई।      हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई व एक घायल हो गया। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों की    शिनाख्त कराने की कोशिश की। दोनों युवकों के मोबाइल की डिस्पले टूट चुकी थी। इस वजह से उनके मोबाइल से किसी का नंबर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को सील कर जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ देर बाद युवकों की शिनाख्त अरविंद        पुत्र रामकिशन निवासी नंगली पटवाई व संटू पुत्र शूरवीर निवासी लाड़नपुर के रूप में हुई। शिवम    को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 वहीं नजीबाबाद में गांव नारायणपुर रतन निवासी गुलफाम, शादाब व शहाबुद्दीन एक ही   बाइक से कहीं से घर लौट रहे थे। बाइक शादाब(23वर्ष) चला रहा था। गांव जटपुराबोंडा के पास उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे गांव भागूवाला निवासी परमीन व निशाद की बाइक से हो गई। दोनों बाइकों में जोरदार    टक्कर हुई। सभी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में बुरी तरह घायल हुए शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में मरे तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट थीं। अगर उन्होंने हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें