ढबारसी। रक्षाबंधन सिर्फ एक धर्म में सिमटकर रहने वाला त्योहार नहीं है। यह साबित कर दिया दिल्ली की तसवीरन ने जोकि, आदमपुर थाना इंचार्ज को राखी बांधने के लिए दो सौ किलोमीटर दूर चल कर आई। तसवीरन की राखी के धागे ने धर्म दीवारें तोड़ सद्भाव की उदाहरण पेश किया।
रविवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी इकबाल की पत्नी तसवीरन आदमपुर थाने पहुंची। यहां तसवीरन ने थाना प्रभारी आरपी शर्मा की कलाई में राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। तसवीरन ने बताया कि साल 2009 से लगातार वह राखी बांध रही है। आरपी शर्मा की गाजियाबाद में तैनाती के समय ही तसवीरन से उन्हें अपना भाई मान लिया था। तभी भाई बहन के फर्ज को निभाने के लिए राखी बांध रही हैं। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि जब मुझे समय मिलता है तो मै खुद ही तसवीरन के घर जाकर राखी बंधवा आता हूं। मुझे समय नहीं मिलने पर तसवीरन आ जाती है। तसवीरन के घर पर होने वाले भात, बच्चों के नामकरण आदि मे भी भाई की हैसियत से शामिल होते हैं।