जिले में दस नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
बिजनौर। दस नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4267 हो गई है। इनके साथ में 1674 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनमें से अब तक 4108 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक करीब 59 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 100 हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को जनपद में कुल दस नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। नए मरीजों में बिजनौर की एसडीपुरम, पीएनबी सर्किल ऑफिस से दो-दो, साकेत कालोनी, आदर्श नगर स्थित राणा इन्क्लेव, बुढ़नपुर ब्लॉक के गांव बसंतगढ़, नांगल सोती, गांव नांगल जट, नजीबाबाद के गांव सदुल्लानगर से एक-एक शामिल है। इनके साथ में लगभग 1674 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई।
अब तक जिले से कुल दो लाख 70 हजार 959 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 69 हजार 357 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4267 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 65 हजार 90 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1602 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।