फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय युवा संसद में शिवांगी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरु युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद में युवाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने एवं शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती किसानों के लिए वरदान विषय पर जागरुक किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने की अपील की गई। इस दौरान जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में बिजनौर की शिवांगी सिंह ने प्रथम, गौतम अंगिरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल, निर्णायक मंडल के सदस्य डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज गोस्वामी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शूटिंग कोच अनुज कुमार शर्मा आदि ने किया। इस दौरान युवाओं को नेहरु युवा केंद्र के उद्देश्य एवं महत्व बताया। इसके बाद प्रतिभागी जिले के युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत में शिक्षा का परिवर्तन, उन्नत भारत अभियान समुदाय की ऊर्जा को उन्मुख करना एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग से उत्थान करना, न्यू नॉर्मल की परिस्थिति में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना एवं शून्य बजट प्राकृतिक खेती किसानों हेतु एक वरदान कार्यक्रम के नियमों से अवगत कराया। इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक चंदन कुमार, स्वयं सेवक हिमांशु कुमार, रिंकल भारती, तरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें