शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
बिजनौर। 28 नवंबर आज शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी है। परीक्षा के लिए 27 केंद्र बने हैं। इस बार 31,660 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा पर पैनी निगाह रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को सख्ती बरतने की कड़ी हिदायत दी है।
टीईटी में इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पांच केंद्र बढ़ाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से बचाव के इंतजाम रखने के निर्देश है। सिटिंग प्लान में गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।
परीक्षा प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल स्तर की है। प्राथमिक स्तर परीक्षा में 19160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक है। जूनियर हाई स्कूल स्तर की परीक्षा में 12500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दूसरी शिफ्ट में ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के पुख्ता इंतजाम है। सभी तैयारियां पूरी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों द्वार करीब 600 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
अधिकारी स्मार्ट फोन केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे
बताया गया कि परीक्षा की राज्य स्तर से निगरानी होगी। इस बार ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, आदि को कैमरे वाले मोबाइल फोन अर्थात स्मार्ट फोन ले जाने पर प्रतिबंध है।