फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील अहमद हत्याकांड : गैंगस्टर कोर्ट में पेश हुआ आरोपी मुनीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गैंग बनाकर कई हत्या व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश मुनीर पर गैंगस्टर कोर्ट का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को विशेष न्यायधीश गैंगस्टर एक्ट डा.विजय कुमार की कोर्ट में गैंग लीडर मुनीर की पेशी हुई। मुनीर ने गैंग बनाकर एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या की थी। साथ ही पीएनबी की कैशवैन से 91 लाख रुपये का कैश धामपुर से लूटा था।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सलीम अख्तर के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार को एसएचओ शिशुपाल शर्मा व रिटायर्ड एसएचओ मुनीशचंद शर्मा की गवाही हुई। उन्होंने अपनी गवाही में तंजील अहमद हत्याकांड व पीएनबी के कैश की लूट की घटना की पुष्टि की। इस मामले में एसएचओ स्योहारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि मुनीर बहुत शातिर किस्म का अपराधी है और वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था। वहां से वह अपराध जगत में घुस गया और कई बड़ी वारदातों को उसने अलीगढ़ में अंजाम दिया तथा अलीगढ़ पुलिस के निशाने में आ जाने पर वह दिल्ली में बाटला हाउस में रहने लगे।
दिल्ली में उसकी मुलाकात उसी के कस्बे सहसपुर के रहने वाले एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद से हुई। उसने यस बैंक में डेढ़ करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया और धामपुर में पीएनबी की कैश वैन से 91 लाख रुपये की लूट की। मुनीर ने फ्लैट व हथियार खरीदने के लिए तंजील अहमद को मोटी रकम दी थी। तंजील अहमद द्वारा मुकर जाने पर मुनीर ने एक शादी में शामिल होने स्योहारा आए तंजील अहमद व उनकी पत्नी की उस समय हत्या कर दी जब वे शादी में शामिल होकर सहसपुर अपने घर जा रहे थे। गैंगस्टर एक्ट के इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 30 सितंबर नीयत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें