ग्राम पंचायत अधिकारी के पकड़े जाने की खबर शनिवार को महकमे के मुखिया तक भी पहुंच गई। जिस पर डीपीआरओ ने किरतपुर के सहायक पंचायत अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जेल में 48 घंटे का समय बीतने के नियम पर ही ग्राम पंचायत अधिकारी पर गाज गिर सकती है, निलंबन तय माना जा रहा है
यह भी पढ़ें: हादसे ने छीन लीं खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति का कटा हाथ, तीन साल पहले हुई थी शादी
जिलेभर में चल रहे हैं स्पा सेंटर
अभी सिर्फ नजीबाबाद में ही स्पा सेंटर पकड़ा गया है, जबकि जिलेभर में स्पा सेंटर चल रहे हैं। जिला मुख्यालय पर चार स्पा सेंटर हैं। जिनमें युवतियां मसाज ही नहीं करतीं, बल्कि अनैतिक काम होने की चर्चाएं रहती है। जिला मुख्यालय पर जिस दुकान में एक स्पा सेंटर चल रहा है, उस दुकान का स्वामी खुद पुलिस को अनैतिक काम होने की आशंका जाहिर कर चुका है।
ग्राम विकास अधिकारी के स्पा सेंटर में पकड़े जाने के बाद जेल जाने की जानकारी मिली है। सहायक विकास अधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश कुमार, डीपीआरओ
नजीबाबाद में स्पा सेंटर पर छापामारी हो चुकी है। जिले में अन्य जगहों पर भी स्पा सेंटर संचालित होने की जानकारी जुटाई जा रही है।
- डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी