फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक दिन पहले धूप, शनिवार को कोहरा

विज्ञापन
बिजनौर में शनिवार की सुबह छाए कोहरे से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले शुक्रवार को तेज धूप निकली वहीं, शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मौसम साफ था लेकिन देखते ही देखते कोहरा छा गया। वहीं, आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को ऐसा लगा मानों बारिश होने वाली हो। मगर, करीब 11 बजे मौसम साफ हो गया और थोड़ी देर बाद धूप निकल आई। धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव होने से मौसम सर्द होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी होली तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें