फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 72 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। शुगर मिल गेट पर टोकन पहले लेने के विवाद में हुई ट्रक चालक सलमान की हत्या के 72 घंटे बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात शुगर मिल गेट पर टोकन वितरण को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक सलमान पुत्र नसरुल्ला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शाह आलम की तहरीर पर अजीम निवासी ग्राम विरामपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसके घर पर ताला लटका हुआ है।
सीओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार प्रयासरत हैं। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसओजी और सर्विलांस टीम भी सक्रिय हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें