फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने निकाली स्कूल चलो जागरुकता रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नजीबाबाद बीआरसी कार्यालय से शुरू हुई स्कूल चलो जागरुकता रैली का शुभारंभ एसडीएम मनोज कुमार, उप कृषि निदेशक गिरिश चंद, जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज चौधरी ने संयुक्त से किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की रैली पठानपुरा चौक बाजार होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने रैली में शामिल बच्चों को चॉकलेट वितरित की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने सरकारी स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुन: विद्यालयों में प्रवेश कराने को कहा। उन्होंने अभिभावकों से जागरूक होने और बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराने की अपील की। रैली में एआरपी मोबीन हसन, सुखदेव सिंह, मनोरमा, भावना, हिमानी चौधरी, ऊष्मा कसेरवाल, साक्षी, मदन गोपाल, अमित चौधरी, राजकुमार, नौबहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें