फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतावाली में हाथियों ने रौंदी गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। पूर्वी गंग नहर के निकट सीतावाली फार्म में हाथियों ने किसानों की तीन बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली। शिकायत के बाद वन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर के निकट 400 बीघा का सीतावाली फार्म है। फार्म में गुलालवाली निवासी पूर्व प्रधान जगविंदर सिंह, नवल सिंह, अमृतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुखा सिंह आदि किसानों की गेहूं की फसल खड़ी है। किसानों का आरोप है कि साहनपुर वन क्षेत्र से पिछले एक सप्ताह से दो हाथी उस फार्म में आ रहे हैं और गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे किसानों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें