मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन
बिजनौर, चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर की रासेयो की दोनों इकाइयों के चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।
महाविद्यालय परिसर में रासेयो के मोहल्ला फीना बस्ती व मोहल्ला काजीजादगान में चल रहे विशेष शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या साधना द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह में रासेयो के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या ने छात्र व छात्रा इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्रा इकाई से निशु प्रथम, हिमांशी द्वितीय व कीर्ति को तृतीय तथा छात्र इकाई से अभय भटनागर प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय व फराज अंसारी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। छात्रा वर्ग में श्रेष्ठ स्वयंसेविका के लिए निशु प्रथम, कीर्ति द्वितीय व आंचल को तृतीय पुरस्कार से तथा छात्र वर्ग में श्रेष्ठ रितिक त्यागी को प्रथम, अफरेंद्र कुमार को द्वितीय व गुरलाल सिंह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। छात्रा इकाई की परियोजनाधिकारी डॉ. संतोष देवी व छात्र इकाई के परियोजनाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने-अपने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। शिविर आयोजन में शाहीन कमर व सज्जाद अली जैदी का योगदान सराहनीय रहा।