फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

Sun, 12 Oct 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर-मंडावर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जाम लगाती भीड़ संवाद
विज्ञापन
गजरौला शिव/बिजनौर। शनिवार सवेरे मुजफ्फरनगर के मोहल्ला विस्टा विहार निवासी लवकुश उर्फ मोनू की बिजनौर मंडावर मार्ग पर उमरपुर जमालपुर में स्कूल के सामने बाइक ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर लगने पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक में आग लग गई। बाइक सवार के कपड़े व कमर, पैर तक जल गए। पुलिस व एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे लव कुश उर्फ मोनू (22) पुत्र सतपाल सिंह बाइक से गजरौला शिव से अपने घर लौट रहा था। जब वह बिजनौर मंडावर मार्ग पर उमरपुर जमालपुर रोड किनारे बने यशपाल आर्य सरस्वती शिशु मंदिर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की सामने से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक में आग लग गई, वहीं बाइक के पास घायल पड़े लव कुश के कपड़ों में भी आग लग गई, जिससे उसकी कमर व पैर जल गए। मौके पर लोग दौड़े और आग बुझाई। सूचना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस व डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने बिजनौर-मंडावर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व सीओ के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खोला गया। जाम से सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

बिजनौर-मंडावर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जाम लगाती भीड़ संवाद

बिजनौर-मंडावर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जाम लगाती भीड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें