बिजनौर। मौसम परिवर्तन होने लगा है। ऐसे में अस्थमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इसलिए, अस्थमा मरीज सावधान हो जाएं। मेडिकल अस्पताल में इन दिनों रोजाना 20 अस्थमा रोगी पहुंच रहे हैं।
अक्तूबर माह में दिन के मौसम में गरमाहट है। जबकि, सुबह और शाम के समय ठंड हो रही है। जिससे धीरे-धीरे अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ने लगी है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मेडिकल अस्पताल के फिजीशियन डाॅ. राजेश डाबरे ने बताया कि बारिश के बाद से मौसम बदल गया है। जिसकी वजह से पुराने अस्थमा रोगियों की समस्या दिखाई देने लगी है। इसके अलावा सर्दी लगने की वजह से स्वस्थ लोगों के सीने में जकड़न, छींक, खराश की परेशानी रही है। टीबी के मरीजों को भी अधिक दिक्कत हो रही है।
इन बातों का रखें ख्याल
-गुनगुना पानी पीएं, रोजाना भाप लें
-डॉक्टरी परामर्श पर इन्हेलर का प्रयोग करें
-बिना मास्क और चश्मे के घर से बाहर न जाएं
-गुनगुने पानी से गरारे करें
-शाम को दूध पीएं, गुड़ खाएं