फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एलम में कुत्तों ने पांच पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में लावारिस कुत्तों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन ये कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को भी कुत्तों के झुंड ने पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए गए।

बुधवार को कस्बे के मैन रोड के रहने वाले मोहम्मद अली, सोमपाल, मैनपाल, शुभम और शुभम पर लावारिस कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए।
मुनीर, सादिक, बलबीस्व संतराम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कस्बे में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लावारिस कुत्तों के हमले की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बचाव के उपाय
कुत्तों के झुंड से दूरी बनाकर रखें और उन्हें उकसाने से बचें।
बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें, विशेषकर सुबह और शाम के समय।
यदि कोई कुत्ता पीछा करे तो घबराएं नहीं, शांत रहकर धीरे-धीरे पीछे हटें।
काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं।
बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें