फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीएमओ कार्यालय के बाहर भाकियू का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मरीजों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय में पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने मरीजों को जांच व उपचार की बेहतर सुविधाएं न मिलने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं स्टाफ की कमी है, जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों के लिए लंबा समय दिया जाता है, जिस कारण परेशान मरीजों को बाहर प्राइवेट में जांच करानी पड़ती है। उन्होंने सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में आपरेशन व डिलीवरी की सुविधा 24 घंटे सुचारु रूप से किए जाने और जनपद में मच्छरों व कीटनाशकों के लिए फॉगिंग की व्यवस्था कराने की मांग की। इस अवसर पर कपिल खाटियान, संजीव राठी, विदेश मलिक, पुष्कर सैनी, हंसराज पहलवान, ब्रह्मपाल, योगेंद्र पंवार, कमलेश पंवार, कविता चौधरी व विनय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें