हल्दौर। नगर व बिलाई चीनी मिल समेत क्षेत्र में करीब आधा दर्जन लोगों के संक्रमित मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच को होम क्वारंटीन किया और एक को बिजनौर एलटू भेजा गया।
शनिवार को बिलाई चीनी मिल के एक दंपती समेत चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सीएससी में उनके स्वास्थ्य की जांच के दौरान दंपती समेत दो और अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। साथ ही नगर के तोल्लावाला निवासी एक महिला गांव निवासी एक व्यक्ति समेत करीब आधा दर्जन लोग संक्रमित मिले हैं। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलाई चीनी मिल के दंपती व गांव निवासी एक व्यक्ति समेत पांचों को होम क्वारंटीन किया है। जबकि नगर के मोहल्ला तोल्लावाला निवासी महिला को बिजनौर एलर्ट भेजा है। सीएससी प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह ने लोगों को टीकाकरण कराने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।