फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सफाई व्यवस्था ठप, गंदगी से पटी नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के गांवों में सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण सफाई व्यवस्था ठप हो गई। सड़कों पर गंदगी फैली है और नालियां कूड़े से पटी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंगपुर बसंता, मीरपुर बेगा, नयागांव और रंगपुर भीकू के ग्रामीण सद्दाम अख्तर, मुन्नू सिंह, राजाराम, सीताराम, सुरेंद्र सिंह, सुनील, प्रेम सिंह, नरेश, सुरेश सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से गांवों में सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं पहुंच रहे है। जिस कारण गांव के सीसी मार्ग पर गंदगी फैली है। सफाई न होने से नालियां कूड़े और मलबे से पट गई है। गंदा पानी सड़कों पर बहने से ग्रामीणों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी की वजह से गांव में मक्खी-मच्छर उत्पंन हो गए है, जिससे ग्रामीणों को अनेक बीमारियां फैलने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर ग्राम विकास अधिकारी अजय शुक्ला ने कहा कि चुनाव के चलते सफाईकर्मी ब्लॉक में लगे हैं। जल्द ही गांव की सफाई व्यवस्था दुुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें