फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी कैश के लिए मारामारी

Mon, 23 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में एचडीएफसी बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में नोटबंदी के 78 दिन बाद भी बैंकों में नो कैश की स्थिति रही । उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर के पीएनबी, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंकों में कैश ना होने से उपभोक्ता हलकान है। धामपुर में भी कैश की किल्लत बनी है। लोग कैश के लिए बैँकों के चक्कर लगा रहे है। पर उन्हें सरकार के आदेश पर कैश नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

 उपभोक्ता सुखदेव सिंह, बलवंत सिंह, मुख्तियार सिंह, बजरंग लाल, विनोद, मोबीन, अफसर, तैय्यब अहमद, हसन, इस्लामुद्दीन, पार्वती, रेवती, सोभा, कमलेश, चुनिया, अफसाना, रेशमा, रुबी, बेबी का कहना है कि पीएनबी में शुक्रवार, शनिवार को भी कैश नहीं था। सोमवार को सुबह से बैंकों में लाइनें लग गई।  मगर नो कैश की स्थिति से उपभोक्ताओं के होश उड़ते नजर आए। वहीं एटीएम में पैसे की उम्मीद कर के उपभोक्ता बैंक और एटीएम के चक्कर लगाकर परेशान रहे।  उन्होंने डीएम से बैंकों की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। उधर, पीएनबी के चीफ प्रबंधक रमेश सोनकुसले का कहना है कि ऊपर से पैसा नहीं आ रहा है। व्यापारियों की ओर से जमा कराया गया पैसा वितरित किया जा रहा है। शीघ्र समस्या में सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, धामपुर में ऐसा ही हाल में है। कई बैँकों के एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी रही। बैंक खुलने से पहले ही लोग बैंकों के बाहर एकत्र हो गए थे। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से कैश की किल्लत चल रही है। उससे नहीं लगता कि जल्द इसका समाधान हो जाएगा। ग्राहकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें जल्द सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें