फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताएं 14 और 15 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताएं 14 और 15 अगस्त को
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देश पर 16 अगस्त तक आजादी का महोत्सव पूरे जनपद में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। 14 और 15 अगस्त को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम चार बजे से किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड और 12 साल से कम आयु के बालक-बालिकाओं को अपना जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल विभाग एवं रोटरी क्लब बिजनौर की ओर से किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार पुरुष महिला वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़, 1500 मीटर पुरुष ओपन दौड़, 800 मीटर दौड़ ओपन, 400 मीटर दौड़ पुरुष-महिला, 100 मीटर दौड़ 12 वर्ष तक बालक-बालिका, लंबी कूद, गोला फेंक महिला-पुरुष, भाला फेंक पुरुष, 100 मीटर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समस्त विभाग पुरुष वर्ग ओपन, ट्राई साइकिल दौड़ ओपन वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजयी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें