गांवों में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली
धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार कोकई गांवों में साइकिल रैली निकाल कर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की। जनता से आगामी विस चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
ग्राम नौरंगाबाद स्थित सपा कैंप कार्यालय से बृहस्पतिवार को आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति अमित प्रताप सिंह ने किया। साइकिल रैली आरएसएम तिराहा, कंकर वाला तालाब, पहाड़ी दरवाजा, खारीकुआं, भगत सिंह चौक, ग्राम मौज्जमपुर जैतरा के शिव मंदिर पर पहुंची। जहां ग्राम प्रधान सुनीता चौहान और उनके पति आदित्य कुमार, उदित चौहान ने ग्रामीणों के साथ साइकिलयात्रा का स्वागत किया। उसके बाद साइकिल यात्रा नूरपुर मार्ग स्थित नींदडू स्थित एक मंडप पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। ‘जनता क्यों चिल्लाई है, कमर तोड़ महंगाई है, यह महंगाई कहां से आई, भाजपा लाई-भाजपा लाई’ लिखी तख्तियां लगाकर नारेबाजी करते चल रहे थे। साइकिल यात्रा में नगराध्यक्ष नसीम राणा, जिला सचिव नवनीत राणा, उपाध्यक्ष नाजिश सिद्दीकी, युवा नेता मो. सलाउद्दीन, अरमान अली, लाल बहादुर सिंह, जावेद सईद, अंकित चौहान, विनोद, गुरमीत सिंह, लोकेश शर्मा, पवन कुमार, दिनेश कुमार, कल्याण सिंह आदि रहे।