फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने इंसाफ के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
धामपुर में कार्यकर्ताओ के साथ दिल्ली में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने इंसाफ के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

धामपुर। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल की दुष्कर्म के बाद चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दिए जाने पर नाराज होकर सपा कार्यकर्ताओं ने मृतका को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर रविवार शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मछली बाजार में एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार में मशाल जुलूस निकाला। नगर अध्यक्ष नसीम राणा ने कहा कि भाजपा राज में बहन, बेटी सुरक्षित नहीं बची है। उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की है। मशाल जुलूस मछली बाजार चौक से आरंभ होकर मोहल्ला बंदूकचियान, सराफा बाजार फल चौक, मुख्य बाजार होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष सपाइयों ने मोमबत्ती जलाकर मृतका की आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर जिला सचिव नवनीत राणा, जावेद सईद, हाजी हसन खान, अरमान अली, राजू चौहान, विनोद, भामाशाह अग्रवाल, इस्लाम अहमद, कपिल कुमार, महामंत्री नाजिश सिद्दीकी, धर्मवीर जोशी, आफताब कुरैशी आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें