फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
बिजनौर मे गंगा बैराज पर सोमवती अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार सुबह से ही तीर्थ यात्री गंगा बैराज की ओर प्रस्थान करने लगे थे। लोगों ने जाम से बचने के लिए तड़के से ही गंगा घाट पर पहुंचना शुरू कर दिया था, जिससे परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या स्नान को सभी अमावस्या के स्नान में प्रमुख माना जाता है। सोमवार तड़के से ही बैराज गंगा घाट पर स्नान का क्रम शुरू हो गया। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा बैराज की ओर बढ़ते रहे। ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने लगी है। कोरोना काल में पुलिस के पहरे के बीच सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों का ध्यान करते हुए उड़द, चावल, आटा, गुड़, वस्त्र और पंडितों को श्रद्घानुसार दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में तो कुछ लोगों ने अपने घरों पर ही स्नान आदि करने के बाद दान पुण्य का कार्य किया। दिन भर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। गंगा घाट पर महिलाओं के लिए अस्थायी स्नानागार बनाए गए थे। सभी श्रद्धालुओं से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें