फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कर्ज पर लेकर बेच दिए ट्रैक्टर, फाइनेंस कंपनी को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कर्ज पर लेकर ट्रैक्टरों को गैर जनपद या अज्ञात जगहों पर बेचकर फाइनेंस कंपनियों को लाखों का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना मंडावर चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर नितिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव गौसपुर सादात के जावेद और ईनामपुरा के भूपेंद्र ने कूटरचित तरीके से फाइनेंस पर ट्रैक्टर लेकर बेच दिया। कर्ज की अदायगी के लिए एक दो किस्त ही अदा की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। ट्रेनी आईपीएस अंकित बंसल की देखरेख में पुलिस इस पूरे गिरोह की कुंडली खंगाल रही है। प्राथमिक जांच में आया है कि यह अंतरजनपदीय गिरोह है, जो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदते हैं। इसके बाद ट्रैक्टरों को दूसरे जनपदों में बेच दिया जाता है, ताकि कर्ज की अदायगी नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी उक्त ट्रैक्टर को जब्त ना करने पाए। थाना प्रभारी अंकित बंसल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें