फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बार-बार शिकायत के बाद भी सरकारी जमीन से नहीं हटा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/धामपुर। बार-बार शिकायत करने के बाद भी तहसील प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। शनिवार को हरकिशनपुर रेहड़ निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने धामपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर से सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


धर्मेंद्र शर्मा ने हलका लेखपाल पर भू-माफिया से हमसाज होने का आरोप लगाया। उन्होंने लेखपाल की कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, खदाना के राजेंद्र सिंह ने चकराेड़ की जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। वहीं, मुकुरपुरी के अर्जुन सिंह चौहान ने हलका लेखपाल पर डीएम के आदेश के बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं करने का आरोप लगाया। अधिकारियों के आदेश पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है, बल्कि विरोधी गुट के लोगों से मिलकर उत्पीड़न कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने लेखपाल पर राजस्व रिकॉर्ड में धांधली कर अवैध कब्जों को कराने के आरोप लगाए।
इसके अलावा अधिवक्ता कुणाल गांधी, शाहिद अली, जफर अहमद, तालिब खान, सना परवीन आदि ने नूरपुर मार्ग से लेकर तहसीलदार कार्यालय तक बदहाल सड़क को बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाधान दिवस में 183 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि, 170 शिकायत को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दी गई। इस मौके पर एसपी अभिषेक झा, सीडीओ रणविजय सिंह, एसडीएम स्मृति मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

71 में से चार शिकायतों का ही मौके पर हुआ निस्तारण
चांदपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम फाइनेंस वान्या सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनकर अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 71 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से चार का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 52, पुलिस की 12, विद्युत की दो, विकास की तीन व दो अन्य विभाग की रहीं। इस मौके पर एसडीएम नितिन तेवतिया, तहसीलदार आलोक कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें