फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: शिफ्ट करने के बहाने बेच दिया 18 करोड़ का शीरा, ऐसे खुला पूरा मामला

Fri, 11 Sep 2020 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
suger mill - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बिलाई चीनी मिल ने दूसरी मिल में भेजने के नाम पर करीब 18 करोड़ रुपये का शीरा बेच दिया। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह की शिकायत पर जब मामले की जांच की गई तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन


शीरा बेचने से मिलने वाली 85 प्रतिशत राशि से गन्ना भुगतान किया जाता है लेकिन मिल ने ऐसा नहीं किया। अब डीएम ने मिल के अफसरों को नोटिस जारी किया है। साथ ही मिल अफसरों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराने की तैयारी चल रही है। भाकियू ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मिलें चीनी के अलावा शीरा, बेगास और अब सैनिटाइजर भी बेच रहीं हैं। इन सबसे मिलने वाली राशि से किसानों का भुगतान किया जाता है। शीरा बेचने से मिलने वाली 85 प्रतिशत राशि गन्ना भुगतान में दी जाती है। चीनी मिल चीनी, शीरा आदि उत्पादों की बिक्री व उससे मिलने वाली राशि के बारे में प्रशासन को सूचित करती है।
विज्ञापन


बिलाई चीनी मिल बजाज ग्रुप की मिल है। ग्रुप की और भी चीनी मिलें हैं। बिलाई चीनी मिल ने अपना शीरा सहारनपुर मिल को ट्रांसफर करने की बात कहकर शीरा टैंकरों में भरवाकर बेच दिया। शीरे की निगरानी आबकारी विभाग द्वारा की जाती है। आबकारी विभाग व अन्य अफसरों से कह दिया कि शीरे को सहारनपुर की मिल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने इसकी शिकायत की। डीएम रमाकांत के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने मामले की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए इस मामले में मिल को नोटिस जारी किए गए हैं।

मिल से शीरा बेचकर मिली राशि से किसानों का भुगतान करने को कहा गया है। जांच में पता चला कि मिल ने करीब 18 करोड़ रुपये का शीरा बेच दिया है और इससे मिली राशि से फूटी कौड़ी का भी भुगतान हीं किया। भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल पर भी चीनी व शीरा बेचकर पैसा अन्य मदों में खर्च करने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

बिलाई चीनी मिल के अफसरों पर ट्रेकिंग आदेश का उल्लंघन करने में रिपोर्ट दर्ज करने की भी मांग की है। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि भुगतान देने में नाकाम चीनी मिल अब किसानों के हक को मारने के लिए अपने ही संस्थान में चोरी करने लगी हैं।

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। मिल पर कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को पत्र लिख दिया गया है। बाकी चीनी मिलों के कोटे आदि की जांच की जाएगी। बिलाई मिल के अफसरों के खिलाफ वाद दायर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें