फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक हुआ 97.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक हुआ 97.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की नौ चीनी मिलों ने अब तक 936.07 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गन्ने की पेराई करने के बाद ही मिलें बंद होंगी।
विज्ञापन

सभी चीनी मिलों ने 936.07 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर 97.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। गन्ने को देखते हुए अधिकांश चीनी मिलों का संचालन मई तक पहुंचने की संभावना है। काफी किसानों के पास गन्ना खेतों में खड़ा है, लेकिन उनकी पर्ची कम पड़ गई है। ऐसे किसानों की सुविधा के लिए गन्ना विभाग बांड भरवा रहा है। सभी नौ चीनी मिलों ने अब तक 295349.73 लाख रुपये का गन्ना खरीदा है और 250803.76 लाख रुपये का भुगतान किया है। जनपद की तीन चीनी मिल धामपुर, बहादरपुर, बुंदकी ने एडवांस गन्ना खरीद का भुगतान कर रखा है।
विज्ञापन

शुगर मिल पेराई
धामपुर 190.61
स्योहारा 169.52
बिलाई 118.52
बहादरपुर 106.35
बरकातपुर 118.79
बुंदकी 105.36
चांदपुर 53.14
बिजनौर 34.69
नजीबाबाद 38.89
(नोट आंकड़े गन्ना विभाग से लिए हुए है। पेराई गन्ने के आंकड़े लाख क्विंटल में है।)
वर्जन
अभी जनपद की सभी मिलों का संचालन हो रहा है। सभी किसानों के गन्ने की खरीद के उपरांत ही चीनी मिलों का संचालन बंद होगा।
- यशपाल सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें