फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी का पांडुकशिला पर किया अभिषेक

विज्ञापन
नजीबाबाद के जैन मंदिर में पूजन करते जैन श्रद्घालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
श्रीजी का पांडुकशिला पर किया अभिषेक
विज्ञापन

नजीबाबाद। दशलक्षण पर्व के दस दिनों तक पूजन पाठ व व्रतों के बाद क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने हुई गलतियों की आपस में क्षमा याचना की। श्रद्धालुओं ने प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से सरजायती मंदिर तक पदयात्रा निकाली और पंचायती मंदिर परिसर में बने श्रीजी को पांडुकशिला पर विराजमान कर उनका अभिषेक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दोपहर जैन समाज को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र जैन ने कहा कि दशलक्षण धर्म हमें अपनी आत्मा को निर्मल करने का संदेश देते हैं। अजय जैन ने कहा कि क्षमा को शास्त्रों में वीरों का आभूषण कहा गया है। इसके बाद पदयात्रा कर श्रीजी को शीश पर विराजमान कर अजय जैन, जितेंद्र जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, पुनीत जैन, दीपक जैन, नमन जैन, अनुभव जैन, श्रीजी को लेकर श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम में जैन समाज के विद्यालय टॉप करने वाले सात जैन बच्चों को सम्मानित किया गया। गेम्स के लिए कुमकुम जैन और मंदिर के माली हरपाल को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्या सरोज जैन, प्रधान दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन, उपमंत्री दीपक जैन, पुनीत जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें