धामपुर में जैन समाज की ओर से निकलती श्रीजी की रथयात्रा।
- फोटो : DHAMPUR
धूमधाम से निकली श्रीजी की रथ यात्रा
धामपुर। जैन समाज धामपुर का सोमवार से चार दिवसीय वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह श्री जी का सामूहिक अभिषेक, पूजन मंगलाचरण हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात मूलनायक 108 श्री चंद्र भगवान को लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। सांय को आरती हुई। भजन संध्या का आयोजन किया गया। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मंगलवार दोपहर श्रीजी की यात्रा के लिए बोलियां प्रारंभ हुईं। जिसमें प्रभु जी को साथ में बैठाकर नगर भ्रमण कराने का सौभाग्य आयुष जैन बड़ी मंडी को प्राप्त हुआ। कुबेर की बोली मयंक जैन, मंगल कलश की बोली टीकाराम जैन को प्राप्त हुई। ईशान इंद्र की बोली विपुल जैन को प्राप्त हुई। महेंद्र इंद्र की बोली आलोक जैन ने बोली। प्रथम आरती की बोली पूजा जैन के नाम छूटी। इस मौके पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी का गुणगान किया। रथयात्रा महोत्सव में जैन समाज का पूर्ण सहयोग रहा। समाज के आलोक जैन, दीपक जैन, संजीव जैन, उमेश जैन, ऋषभ जैन, अभिषेक जैन, अतिशय जैन, प्रदीप जैन शास्त्री, अमन जैन, नमन जैन, संयम जैन, विजय जैन रहे।