फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ धरने में बैठे शिवपाल यादव

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू के पास गोल बाग चौराहे पर जाम लगाते किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों के साथ धरने में बैठे शिवपाल यादव
विज्ञापन

झालू (बिजनौर)। बिलाई चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने सहित अनेक मांगों को लेकर आजाद किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जिले में आ रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी जाम में फंस गए। कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव को भी अपने बीच बैठा लिया। शिवपाल यादव ने भी सरकार को किसान विरोधी बताया। बाद में किसी तरह जाम खुलवाया गया, इसके बाद शिवपाल यादव रवाना हुए।
आजाद किसान यूनियन की महापंचायत गोलबाग तिराहे के पास हुई। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों से छल किया जा रहा है। गन्ना भुगतान अब तक नहीं मिला है और पेराई सत्र शुरू हो गया है। बिलाई मिल के एजीएम सिताब सिंह, गन्ना प्रबंधक नवीन आर्य और सहायक गन्ना प्रबंधक हर्षवर्धन किसानों के बीच पहुंचे और दस करोड़ भुगतान देने की बात कही, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। कार्यकर्ताओं ने गोलबाग तिराहे पर जाम लगा दिया और मिल अफसरों को बंधक बनाकर बैठ गए, इससे जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी जाम में फंस गए। शिवपाल यादव की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। शिवपाल यादव ने सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ाने के नाम पर भी किसानों से छल किया गया है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिला है। प्रदेश में उनकी सरकार आने पर सबसे पहले किसानों का भुगतान कराया जाएगा। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किसानों से वार्ता की। किसानों का भुगतान जल्द दिलाने की बात कही। आपात स्थिति में किसान का भुगतान तीन दिन में दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया। शिवपाल यादव भी करीब आधा धरने में शामिल रहे। महापंचायत की अध्यक्षता जयपाल सिंह व संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, मास्टर गिरीराज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद, सतेंद्र राठी, धर्मेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, हाजी शकील अहमद, मनोज कुमार, हरेंद्र सिंह, पिंकू, मुनेश्वर, मुकेश कुमार, नितिन आदि मौजूद रहे।

बिजनौर के कस्बा झालू के पास गोल बाग चौराहे पर जाम लगाते किसान।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के कस्बा झालू के पास गोल बाग चौराहे पर जाम के दौरान किसानों के साथ बैठे शिवपाल यादव।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के कस्बा झालू के पास गोल बाग चौराहे पर किसानों के जाम में शामिल शिवपाल यादव।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें