फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शेरकोट में पुलिस ने रामलीला का मंचन रुकवाया, आयोजकों में नाराजगी, नारेबाजी

Tue, 16 Sep 2025 12:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

शेरकोट में सोमवार रात गढ़ी मंदिर में हो रही रामलीला का मंचन पुलिस ने भोंडा प्रदर्शन बताते हुए रुकवा दिया। आयोजकों ने इसका विरोध किया और पुलिस पर सनातन संस्कृति को आहत करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के सोमवार देर रात गढ़ी मंदिर में हो रही रामलीला का मंचन विवादों में आ गया। पुलिस ने मंचन के दौरान भोंडा प्रदर्शन होने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया। इसके बाद आयोजकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि रामलीला में सीता स्वयंवर का दृश्य चल रहा था और पुरुष कलाकारों द्वारा मंच पर नृत्य किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह किसी भी रूप में भोंडा प्रदर्शन नहीं था। पुलिस का आरोप है कि रामलीला मंचन के नाम पर अशोभनीय हरकतें की जा रही थीं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election 2025: RLD का अकेले मैदान में उतरने का एलान, BJP में खलबली, जयंत चौधरी को मनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज आयोजकों ने मौके पर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन कार्यक्रम रुकवाकर सनातन संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने भविष्य में रामलीला का मंचन न करने तक की बात कही।

इस बीच क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें