फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया रहा कोहरा, शीतलहर से कांपे लोग

विज्ञापन
धामपुर में सवेरे के समय छाए घने कोहरे में लाइट जला कर सडकों पर रेंगते वाहन - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
साल के पहले दिन छाया कोहरा, शीतलहर से कांपे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ की बर्फबारी ने जिले के मौसम को भी सर्द बना दिया है। शीत लहर चलने से लोग कांप रहे हैं। सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दिन में हल्की धूप निकली, फिर भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिसने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। भारी वाहन चालक भी वाहनों की लाइट जलाकर चलाने को मजबूर हुए। कोहरे के चलते लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर चली शीत लहर की वजह से ठंड में लोग कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर से लेकर गांव तक लोग अलाव से गर्मी लेते देखे गए। ठंड का असर बाजारों में भी नजर आया। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम रही। हालांकि 12 बजे धूप निकली तो बाजारों में कुछ रौनक लौटी। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बिजनौर में शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे से गुजरते वाहन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें