उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के झालू में हुए रचित हत्याकांड के पांचवें आरोपी व 25 हजार के इनामी आसिफ को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उसके घर से ही दबोचा है।
इससे पहले रविवार को रचित हत्याकांड में हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक व झालू चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित किया था। वहीं शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी का घेराव किया था। रचित हत्याकांड में पुलिस को कठघरे में करके पुलिस पर तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाया था कि पुलिस का अपराधियों पर कोई खौफ नहीं है। बेखौफ होकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र जोशी व झालू चौकी के प्रभारी कुलदीप राणा समेत दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की थी।
उधर, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र जोशी, झालू चौकी के प्रभारी कुलदीप राणा, सिपाही आस मोहम्मद, रजनीश, आशीष, दीपक धामा, बहोरन को निलंबित कर दिया था। एसपी के मुताबिक, फरार आरोपी आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: किडनी के ऑपरेशन के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम, फिर बची युवक की जान
एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है और सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सुनील कुमार को हल्दौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि एसपी के पीआरओ पवन कुमार को झालू चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/