फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा भारती मातृ मंडल ने शुरू किया स्वरोजगार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा भारती मातृ मंडल महिलाओं को बनाएगा स्वावलंबी
विज्ञापन

नजीबाबा। सेवा भारती मातृ मंडल ने स्वरोजगार केंद्र की स्थापना की। केंद्र के माध्यम से क्षेत्र की युवतियों को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सेवा भारती मातृ मंडल की अध्यक्ष शैली शर्मा के आवास पर मातृ मंडल की ओर से स्वरोजगार केंद्र की बृहस्पतिवार को स्थापना की गई। शैली शर्मा ने बताया स्वत: रोजगार केंद्र के माध्यम से युवतियों और महिलाओं को रोजगार परख प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलंबी बनाया जाएगा। उन्होंने केंद्र पर युवतियों और महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देने, बेकार वस्तुओं से काम की वस्तुएं बनाने तथा अन्य रोजगार परख प्रशिक्षण देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा भारती मातृ मंडल की ओर से महिलाओं को चिकित्सा, शिक्षा, सफाई के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। सेवा भारती मातृ मंडल के स्वरोजगार केंद्र की स्थापना कार्यक्रम में रीमा अग्रवाल, अलका वाधवा, आशा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें