फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को गलत पेपर देने में प्रधानाचार्या दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को गलत पेपर देने में प्रधानाचार्या दोषी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को गलत पेपर देने के मामले में प्रथम दृष्टया विद्यालय की प्रधानाचार्या दोषी मिली हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परिषदीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रधानाचार्या को बोर्ड कार्यों से डिबार करने की संस्तुति की जा रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा का 18 फरवरी को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर था। इंटरमीडिएट में दो तरह की हिंदी है। साहित्यिक वर्ग के छात्रों के लिए हिंदी तथा विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए सामान्य हिंदी है। श्री र्साइं इंटर कॉलेज रूपपुर शाहपुर कॉलेज के इंटरमीडिएट के 47 छात्र -छात्राओं का परीक्षा केंद्र एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा है। आरोप है कि परीक्षा में सभी छात्रों को हिंदी के पेपर दिए गए थे। छात्रों ने यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि उन्होंने सामान्य हिंदी पढ़ी है तथा उन्हें सामान्य हिंदी का पेपर मिलना चाहिए। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा विद्यालय से भेजे गए अभिलेखों में हिंदी अंकित होने की बात कही गई। इस पर सभी छात्रों ने परीक्षा दी है। मामला सामने आने पर डीआईओएस राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने प्रतिनिधि एवं जीआईसी प्रधानाचार्य निशांत कुमार को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में केंद्र व्यवस्थापक के बयान लिए गए हैं। श्री र्साइं इंटर कॉलेज रूपपुर शाहपुर की प्रधानाचार्या अवकाश पर बताई गई हैं। प्रधानाचार्या ने मामले में अपना लिखित बयान भेजा है। छात्रों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया है कि उन्हें पूरे साल कॉलेज में सामान्य हिंदी पढ़ाई गई है। विद्यालय द्वारा भेजे अभिलेखों में हिंदी अंकित है। सामान्य हिंदी अंकित नहीं है। केंद्र व्यवस्थापक ने नियमानुसार सही काम किया है। जांच में प्रथम दृष्टया श्री र्साइं इंटर कालेज रूपपुर शाहपुर की प्रधानाचार्या दोषी प्रतीत होती हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। मामले में प्रधानाचार्या की लापरवाही सामने आई है। इसलिए आरोपी प्रधानाचार्या को बोर्ड के सभी कार्यों से डिबार करने की संस्तुति परिषद को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सभी छात्रों की कापियां जचेंगी
बिजनौर।। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि श्री साईं इंटर कॉलेज रूपपुर शाहपुर के जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का पेपर दिया है। उन्हें कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी छात्रों की कापियां जांची जाएंगी और नंबर दिए जाएंगे। बोर्ड ने सभी कापियों को जांचने का नियम बना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें