फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले वरिष्ठ किसान नेता डीपी सिंह, किसानों ने दिखाई एकजुटता की ताकत

विज्ञापन
नांगलसोती में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बोलते किसान नेता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बोले वरिष्ठ किसान नेता डीपी सिंह, किसानों ने दिखाई एकजुटता की ताकत
विज्ञापन

नांगलसोती। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में वरिष्ठ किसान नेता डीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए घातक हैं। आंदोलन के माध्यम से किसानों ने उत्पीड़न के खिलाफ सरकार को अपनी एकजुटता की ताकत दिखाई है।
नांगलसोती सब्जी मंडी में बुधवार को माकपा के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। मुख्य वक्ता संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मंडल सदस्य डीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार तीनों कृषि कानून जबरन किसानों पर थोप रही है। ये कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने किसानों से आंदोलन को मजबूत करने, 15 अक्तूबर को सरकार का पुतला दहन करने और 18 अक्तूबर को रेल रोको प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। माकपा जिला मंत्री बिजेंद्र सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसान नेता रामपाल सिंह, नरदेव सिंह, हमराज अली, सुरेंद्र सिन्हा, हुकम सिंह, बसी हैदर, शहजाद, तौसीफुल हसन, नदीम, खुर्शीद, तिलकराम, घिस्सन सिंह, इदरीश, अवनीश, हेमेंद्र, विजय, संदीप, पवन, रूप सिंह, जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें