सामुदायिक शौचालय की देखभाल करेंगे स्वयं सहायता समूह
बिजनौर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह गांवों के सामुदायिक शौचालय की देखभाल करेंगे। मौहम्मद पुर देवमल ब्लॉक के 50 स्वयं सहायता समूहों को आज अधिकार पत्र बांटे गए हैं।
जिले में 1123 ग्राम पंचायतें हैं। जिले में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 853 ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण चल रहा है। 270 पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण को जमीन नहीं मिली है।
शासन ने सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी है। स्वयं सहायता समूह को सफाई कर्मचारियों की तैनात करना व सफाई का सामान आदि उपलब्ध कराना है। बताया कि ग्राम पंचायत को 15 वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि में से 25 प्रतिशत देखरेख, सफाई पर खर्च होगा। प्रधान को शौचालय की देखरेख का अधिकार पत्र लिखकर देना है। शौचालय की सफाई दिन में दो बार होनी है। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में जिले की मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की 50 ग्राम पंचायत के स्वयं सहायता समूह को देखरेख के अधिकार पत्र वितरित किए गए।