फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का किया निरीक्षण
विज्ञापन

चांदपुर। पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने चांदपुर थाने का निरीक्षण कर चुनाव के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने के मुआयने के दौरान अभिलेखों का रखरखाव, शस्त्रों, सरकारी संपत्ति की व्यवस्था देखी। एक शराब संकलन सूचना पर एक गांव प्रहरी द्वारा अच्छी बात बताने पर पुलिस अधीक्षक ने साइकिल से सम्मानित किया।
विज्ञापन

चांदपुर थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। एसपी ने चुनाव को लेकर गांव प्रहरी, पुलिस कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शराब का संकलन कहीं होता है तो उसकी सूचना थाने में दें। शराब संकलन करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक सवाल चौकीदार से पूछा जिस पर गांव स्याऊ निवासी गांव प्रहरी पन्ना लाल द्वारा अच्छी बात बताने पर उसे साइकिल से सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने भोजन सामग्री के रखरखाव को देखते हुए खाना बनाने वाले को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया। पुलिस अधीक्षक ने नगर में पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर सीओ शुभ सुचित, थाना प्रभारी पंकज तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें